ढाई लाख किसानों के खाते में पहुुंची सम्मान निधि की राशि
बुलंदशहर। जिले के ढाई लाख से अधिक किसानों के खाते में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की राशि शनिवार को पहुंच गई है। यह राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधे पात्र किसानों के खातों में भेजी है। अफसरों के अनुसार, यह योजना की 10वीं किश्त की राशि है। प्रत्येक किसान के खाते में दो-दो हजार की राशि भेजी गई है।
उप कृषि निदेशक शिव कुमार ने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि को शुरू किया गया है। छोटी जोत वाले किसानों को प्रत्येक तीन माह में दो-दो हजार रुपये दिए जाते हैं। जिले की बात करें तो यहां पर 3.86 लाख से अधिक किसान पंजीकृत हैं। इन्हें किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नए साल पर जिले के ढाई लाख से अधिक किसानों के खातों में योजना की 10वीं किस्त की राशि भेज दी है। यह सरकार की ओर से नए साल का तोहफा भी है और इस राशि के मिलने पर किसानों में खुशी है। उन्होंने यह भी बताया कि अब आगामी 11वीं किश्त लेने के लिए अब किसानों को अपना ई-केवाईसी करवाना होगा। इसे जरूरी कर दिया गया है। इसलिए किसान अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी बनवा लें, ताकि वह योजना का लगातार लाभ लेते रहें।