फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव में उपाध्यक्ष और सह-सचिव हुए निर्विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बार चुनाव में उपाध्यक्ष और सह-सचिव हुए निर्विरोध
विज्ञापन

बुलंदशहर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और सह-सचिव पद के उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को उपाध्यक्ष पद के लिए दो और दो सह-सचिव पद पर एक-एक नामांकन हुआ। जिससे दोनों सह-सचिव निर्विरोध निर्वाचित हो गए, जबकि, शनिवार को नामांकन पत्र वापसी के दौरान उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले एक अधिवक्ता ने नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शिवदत्त शर्मा ने बताया कि बुधवार को बार के अध्यक्ष सुमन सिंह राघव और महासचिव जितेंद्र कुमार सिंह को चुना गया था। शुक्रवार को उपाध्यक्ष और सह-सचिव पद के लिए नामांकन हुआ था। उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता मानक चंद और अधिवक्ता अलाउद्दीन ने नामांकन किया था। साथ ही दोनों सह सचिव पद के लिए अधिवक्ता तमकीन अहमद और राजाशील कुमार ने नामांकन किया। शनिवार को एल्डर्स कमेटी ने नामांकन पत्रों की जांच की, साथ ही विजयी प्रत्याशियों की घोषणा भी की। सह सचिव पद पर दोनों अधिवक्ता निर्विरोध विजयी हुए हैं। जबकि, उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता अलाउद्दीन ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया है। कमेटी अध्यक्ष ने अधिवक्ता मानक चंद को निर्विरोध विजयी घोषित किया है। बताया कि सोमवार को विजयी पांचो पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। साथ ही जनवरी के पहले सप्ताह में सभी पदाधिकारी अपना पदभार ग्रहण कर शपथ लेंगे। अभी शपथ की तिथि घोषित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें