रिश्तेदारी में गया परिवार, चोरों ने घर खंगाला
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ज्ञानलोक कॉलोनी में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। तहरीर मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ज्ञानलोक कॉलोनी निवासी महिला जितेंद्री पत्नी अनिल सिरोही ने तहरीर देकर बताया कि 26 नवंबर को वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में गई थीं। घर पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान देर रात चोरों ने घर का ताला तोड़ लिया और वारदात की। घर को ताला टूटा देख लोगों की सूचना पर जब पहुंची तो देखा कि घर में रखी 60 हजार रुपये की नकदी, दो सोने के गले के सेट, तीन सोने की चेन, एक तोले की झुमकी, दो कान के झाले, चार अंगूठी और सात जोड़ी पायल गायब थीं। पीड़िता की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द चोरों को दबोच लिया जाएगा।