फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
एटीएम बदलकर खाते से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रुपये निकालने के एक आरोपी को ककोड़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 16 हजार की नकदी, लैपटॉप, एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

ककोड़ के झाजर स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम पर तैनात गार्ड ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सूचित किया। सीओ नम्रता श्रीवास्तव के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान गार्ड ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये उनके एटीएम से निकाल लिए थे। साथ ही हेड ऑफिस से 18 सितंबर को सीसीटीवी फुटेज मिली थी, जिसमें आरोपी एटीएम से रुपये निकालते दिख रहा है। शुक्रवार को आरोपी फिर से रुपये निकालने के लिए पहुंचा था। आरोपी नंदलाल मंडल निवासी शेरपुर ककोड़ के कब्जे से एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, 24 सिमकार्ड, आठ एटीएम कार्ड, चार आधार कार्ड, पांच डायरी, पांच रजिस्टर, दो पासबुक,एक पेटीएम कार्ड व 16540 रुपये की नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें