फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता मासूम का घर के निकट तालाब में मिला तैरता हुआ शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता मासूम का घर के पास तालाब में मिला शव
विज्ञापन

डिबाई। गांव बिलोनारूप बांगर में रविवार शाम को घर के बाहर खेलते समय लापता हुए दो वर्षीय मासूम सहस कुमार का शव सोमवार सुबह घर के निकट एक तालाब में उतराया मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के गांव बिलोनारूप बांगर निवासी रवि सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह ने बताया कि रविवार शाम को उनका 2 वर्षीय पुत्र सहस कुमार घर के बाहर खेल रहा था। उस दौरान घर के पास से ही गणेश विसर्जन की यात्रा भी निकल रही थी, जिसे वह वहां खड़ा हुआ देख रहा था, इसके बाद वह लापता हो गया। चिंता होने पर परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव घर के निकट स्थित एक तालाब में तैरता हुआ देखा। उसकी आंख के पास एक चोट का मामूली निशान भी नजर आ रहा था। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और गहनता से जांच की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मासूम सहस खेलते हुए तालाब में जा गिरा, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दो बहनों में इकलौता चिराग था सहस
रवि सिंह ने बताया उसकी बड़ी पुत्री 7 वर्ष की मनीषा, दूसरी बेटी साक्षी 6 वर्ष और तीसरी बेटी आख्या 4 वर्ष हैं, जबकि 2 वर्षीय सहस कुमार उसका एकमात्र पुत्र था। ग्रामीणों के मुताबिक, सहस बहुत ही चंचल था, सभी का दुलारा था। घर के इकलौते चिराग के चले जाने से परिजनों के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

कोट =
दो वर्षीय मासूम सहस रविवार शाम खेलते हुए व गणेश विसर्जन यात्रा देखते समय लापता हो गया था। सोमवार सुबह उसका शव घर के निकट ही तालाब में तैरता हुआ मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें