फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने ही कराई थी व्यापारी के घर में लूट

विज्ञापन
डिबाई पुलिस द्वारा पकड़े गए लूट के आरोपी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
नौकर ने साथियों संग की थी व्यापारी के घर में लूट
विज्ञापन

बुलंदशहर। डिबाई में व्यापारी की मां को बंधक बनाकर नगदी समेत करीब 10 लाख के गहने लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नौकर ने ही अपने तीन साथियों के साथ लूट की थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार है। लूटी गई नगदी और गहने भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
नमक मंडी निवासी अंकुर अग्रवाल पुत्र कांति प्रसाद की बड़ा बाजार में किराना की दुकान है। शुक्रवार को उनकी माता राजरानी घर में अकेली थीं। इसी बीच पता पूछने के बहाने बदमाश घर में घुस आए और उन्हें बंधक बनाकर नकदी समेत 13 लाख के गहने लूट ले गए। अंकुर ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद एसएसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए एक टीम का गठन किया था। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश कर्णवास रोड छोइया पुल के पास आम के बाग में हैं। सूचना पर पुलिस ने तीन बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक भाग गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई शत प्रतिशत नगदी 35750 रुपये, सोने चांदी के लगभग 13 लाख रुपये कीमत के आभूषण, घटना में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचा और चार कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों की पहचान दीपक पुत्र सुभाष निवासी मोहल्ला चौधरी खेल डिबाई, जुबैर पुत्र महमूद निवासी मोहल्ला चौधरी खेल डिबाई और जैद पुत्र वाहिद निवासी मोहल्ला कस्सावान डिबाई के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान पर काम करता था आरोपी जैद
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों ने बताया कि जैद अंकुर अग्रवाल की किराना की दुकान पर नौकरी करता था। जिसका उनके घर पर भी आना जाना था। योजना के अनुसार फरार साथी से किराना की दुकान की निगरानी कराई थी। अंकुर अग्रवाल की पत्नी जब बच्चों को लेने स्कूल गई तो घर में घुसकर जुबैर और दीपक ने 40 मिनट के भीतर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें