फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चेक और जाली दस्तखत कर खाते से निकाले 95 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी चेक और जाली दस्तखत कर खाते से निकाले 95 हजार
विज्ञापन

बुलंदशहर। मोहल्ला आनंद विहार निवासी राहुल के बैंक खाते से शातिर ने जाली चेक पर फर्जी दस्तखत बनाकर हजारों रुपये निकाल लिए। चौंकाने वाली बात है यह है कि बैंक भी जाली चेक को पहचान नहीं सका। मामले में पीड़ित ने बैंक अफसरों-कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगा तहरीर दी है।
विज्ञापन

राहुल शर्मा पुत्र विरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनका नगर के ही एक बैंक में खाता है। नौ सितंबर की दोपहर करीब एक बजे उनके फोन पर बैंक से एक मेसेज आया। इसमें उनके खाते से चेक के माध्यम से 95 हजार रुपये निकाले जाने की सूचना थी। पीड़ित ने न तो वह रकम खुद निकाली और न ही किसी को निकालने के लिए कोई चेक दिया था। इसके बाद उन्होंने बैंक जाकर मामले की जानकारी हासिल की और बैंक अफसरों को बताया कि जिस चेक से रुपये निकाले गए हैं, वह ब्लैंक चेक उनके ही पास है। वह चेक उन्होंने अफसरों को दिखाया। जबकि, चेक नंबर के ही एक जाली चेक और पीड़ित के जाली हस्ताक्षर कर शातिर ने उनके खाते से 95 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित की शिकायत पर बैंक ने सीसीटीवी खंगाले तो एक व्यक्ति जाली चेक के माध्यम से रुपये निकालते हुए नजर आया। उसने मास्क पहना हुआ था। पीड़ित का आरोप है कि मामले में बैंक अफसरों और कर्मचारियों की मिलीभगत से शातिर ने वारदात को अंजाम दिया है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें