फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

डिबाई। मोहल्ला सराय किशन चंद में एक महिला का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। आशंका जताई जा रही कि महिला ने घरेलू कलह में जान दी है।
मोहल्ला सराय किशन चंद निवासी देवी सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसका पुत्र विजय कुमार गुजरात में एक फैक्टरी में नौकरी करता है। करीब चार साल पहले विजय गुजरात निवासी महिला मनीषा से शादी कर उसे गांव ले आया था। तब से वह यहीं रह रही थी। इस दौरान उसने एक पुत्र व एक पुत्री को भी जन्म दिया। बीते दिनों ही विजय छुट्टी पर घर आया हुआ था। शुक्रवार देर शाम को वह छुट्टी खत्म होने पर गुजरात फैक्ट्ररी में नौकरी करने के लिए चला गया था। देर रात करीब नौ बजे मनीषा खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। सुबह मनीषा के कमरे से बाहर न निकलने पर परिजनों को चिंता हुई और दरवाजा खटखटाया। लेकिन, वह बाहर नहीं निकली। इसके बाद परिजनों ने कमरे की एक दीवार को तोड़ा, तो अंदर मनीषा का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची पर जांच की। सीओ वंदना का कहना है कि आशंका है कि घरेलू कलह से परेशान होकर महिला ने जान दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें