फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजों पर हासिल किया महिला ने जीएसटीएन पंजीयन नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी कागजों पर महिला ने ले लिया जीएसटीएन पंजीयन नंबर
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक महिला ने फर्जी कागज के आधार पर जीएसटीएन पोर्टल पर पंजीकरण कराते हुए पंजीयन नंबर हासिल कर लिया। वाणिज्य कर अधिकारी ने जब जांच की तो इसका खुलासा हुआ। नगर कोतवाली में महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में वाणिज्य कर अधिकारी खंड-3 प्रेम नारायण ने तहरीर देकर बताया कि नगर के मोतीबाग, कोठियात के पास प्रेमलता पांडेय ने व्यापार करने के लिए ऑनलाइन जीएसटीएन पोर्टल पर पंजीयन प्रार्थना पत्र भेजा था। इसमें व्यापार स्थल मोतीबाग बुलंदशहर दर्शाया गया था। प्रार्थना पत्र के साथ इलेक्ट्रिसिटी बिल और पैन कार्ड अपलोड किया गया, लेकिन कोई आधार नंबर नहीं था। इस आधार पर प्रेमलता पाण्डेय ने 9 मार्च 2021 को पंजीयन संख्या और फर्म का नाम सर्वश्री पाण्डेय ट्रेडर्स, मसाह क्लिनिक मोतीबाग, कोठियात हासिल कर लिया। वाणिज्य कर अधिकारी के अनुसार जब उनके द्वारा 17 अगस्त 2021 को प्रेमलता पाण्डेय द्वारा अपलोड किए गए प्रपत्रों व व्यापारस्थल की जांच की गई तो वहां पर घोषित व्यापारस्थल गलत पाया गया। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि वाणिज्य कर अधिकारी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें