फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में घुसा, अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बालू से लदा ट्रक मकान में घुसा, दुकानदार की मौत
विज्ञापन

अहमदगढ़। गांव खुदादिया में शुक्रवार देर रात बालू से लदा ट्रक परचून के खोखे को तोड़ते हुए मकान में घुसकर पलट गया। हादसे में मकान के मालिक रोहताश और वहां बंधी एक भैंस की मौत हो गई।
विज्ञापन

रोहताश (50) पुत्र दयाराम मकान के सामने ही एक खोखे में परचून का सामान बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार देर रात वह खोखे के पास ही एक पेड़ के नीचे भैंस बांधकर सो रहा था। देर रात करीब दो बजे डिबाई से बुलंदशहर की तरफ जा रहा बालू से लदा एक ट्रक खोखे को तोड़ते हुए मकान में जा घुसा और पलट गया। हादसे में रोहतास व भैंस की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक भाग निकला। हादसे के बाद मौके पर दिल्ली-बदायूं हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को हटवा कर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें