फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक जीतकर इतिहास रचेगा जनपद का लाल सतीश

विज्ञापन
सतीश की जीत के लिए प्रार्थना करते माता पिता। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
पदक जीतकर इतिहास रचेगा जनपद का लाल सतीश
विज्ञापन

सिकंदराबाद। बॉक्सर सतीश यादव रविवार को टोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल के लिए मैदान में उतरेंगे। जीत के पंच के साथ ही ओलंपिक में उनका पदक भी पक्का हो जाएगा। शनिवार को मुकाबले को लेकर पैतृक गांव पचौता में दिनभर चर्चा होती रही। हर किसी के जुबान पर एक ही बात है कि इस बार मेडल पक्का है। हमारा लाल मेडल जीतकर इतिहास रचेगा। जीत के लिए दिनभर दुआ और प्रार्थना का दौर चलता रहा।
गांव में दिन निकलने के साथ सूरज ढलने तक गांव की चौपाल हो या घर, गली, मोहल्लों में भी लोग हर ओर बॉक्सर सतीश यादव के बारे में ही बात करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

विदेशी धरती पर फहरेगा तिंरगा
सतीश के प्रदर्शन के चलते ग्रामीणों व परिजनों को पूरा विश्वास है कि इस बार सतीश ओलंपिक में गोल्डन पंच जरूर मारेंगे और वह गोल्ड मेडल जीतकर विदेशी धरती पर तिरंगा फहराकर देश का मान बढ़ाएंगे।
सतीश के प्रदर्शन ने गांव के लोगों को बना दिया बॉक्सिंग गुरु
सिकंदराबाद। सतीश के टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन के चलते गांव के लोगों की अपने लाल के गोल्ड मेडल जीतने की जिज्ञासा ने उन्हें बॉक्सिंग गुरु बना दिया है। पचौता के लोग सतीश के ओलंपिक में खेले जाने को लेकर इस कदर उत्साहित है कि वह बॉक्सिंग खेल के नियमों के भी पूरे जानकार बन गए है।
सतीश जीतें सोना... यही है हम सबकी कामना
सतीश यादव की जीत को लेकर नगर समेत जिले भर में शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक पूजा-पाठ और प्रार्थना का दौर चला। नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में खेल अफसर और खेल प्रेमियों ने भगवान से सतीश के अच्छे प्रदर्शन और जीत को लेकर प्रार्थना की।
विज्ञापन

जनपदवासियों को सतीश यादव से पदक जीतने की उम्मीद लगी हुई है। शनिवार को क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि सतीश की जीत पर सभी की आंखें टिकी हुई हैं। रविवार को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए भगवान से प्रार्थना की है। जिससे जनपद समेत देश का नाम रोशन हो सके। अंतरराष्ट्रीय कैनोइंग खिलाड़ी शांति स्वरूप ने बताया कि ओलंपिक में जनपद का खिलाड़ी पदक जीते ये गर्व की बात होगी। क्योंकि हर खिलाड़ी का सपना ओलंपिक में प्रतिभाग करने के साथ पदक जीतने का होता है। खेल प्रेमियों का कहना है कि भारतीय ओलंपिक दल में शामिल बुलंदशहर के पचौता निवासी सतीश यादव में पहले से काफी बदलाव आया है। इस दौरान पूर्व उप क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, क्रिकेट कोच सुखदेव शर्मा समेत अन्य खेल अधिकारी और प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें