फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की कैंसर से मौत पर स्टाफ ने दिया एक-एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही की कैंसर से मौत पर स्टाफ ने दिया एक-एक दिन का वेतन
विज्ञापन

बुलंदशहर। पुलिस विभाग की सीसीटीएनएस लैब में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत के बाद उनके परिजनों को सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने एक-एक दिन का वेतन दिया है। बुधवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों को 33.28 लाख रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन

22 जून को सीसीटीएनएस लैब में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर विनीत शर्मा की ब्लड कैंसर के कारण मौत हो गई थी। मृतक की दो छोटी-छोटी बच्चियां और बुजुर्ग मां-बाप होने तथा आय का कोई स्रोत न होने के कारण सभी पुलिसकर्मियों ने एक-एक दिन का वेतन स्वेच्छा से दिया। बुधवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने मृतक की पत्नी गुंजन शर्मा को 33 लाख 28 हजार 948 रुपये का चेक सौंपा। साथ ही मृतक के पात्र परिजनों को नौकरी और परिवार के लिए पेंशन की सेवा जल्द चालू करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मृत सिपाही की पत्नी गुंजन शर्मा की आंखें नम हो गईं। उन्होंने आर्थिक सहायता देने के लिए सभी पुलिसकर्मियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें