निर्विरोध जिपं अध्यक्ष बनीं डॉ. अंतुल के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर
बुलंदशहर। निर्विरोध जिपं अध्यक्ष बनीं डा. अंतुल तेवतिया के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया गया है। राहुल ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में वाद दायर करते हुए साजिश के तहत जिला पंचायत सदस्य चुनाव हराने का आरोप लगाया है। मामले में 15 जुलाई को सुनवाई की तारीख तय की गई है।
अप्रैल माह के अंत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हुए थे। जिला पंचायत के वार्ड आठ से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अंतुल तेवतिया और बसपा से राहुल गुर्जर ने चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाई थी। परिणाम जारी होने के बाद डॉ. अंतुल तेवतिया को करीब 100 वोटों से विजयी घोषित किया गया था। जिसके बाद अब मामले में बसपा प्रत्याशी राहुल गुर्जर ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में वाद दायर करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की सह पर डॉ. अंतुल तेवतिया को जबरन जिताया गया है। जबकि वास्तविक मतगणना में वह डॉ. अंतुल तेवतिया से आगे चल रहे थे। इसी दौरान कुछ बड़े नेता मतगणना केंद्र पर पहुंचे और मेरे एजेंट को बाहर करते हुए डॉ. अंतुल को विजयी घोषित करा दिया। मामले में 15 जुलाई को सुनवाई के लिए पहली तारीख लगाई है।
जिपं अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने बताया कि मामले की जानकारी मुझे नहीं है। मतगणना के दौरान सभी प्रत्याशियों के एजेंट वहां पर मौजूद थे। आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
-