फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की कार को काटते हुए युवक को नई मंडी चौकी पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की कार को काटते हुए युवक को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी पुलिस ने चोरी की कार को बेचने के लिए उसे खोलने वाले एक शातिर को दबोच लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

नई मंडी चौकी प्रभारी अजय दीप ने बताया कि एक सूचना पर पुलिस टीम ने मोहल्ला आनंद विहार में खाली पार्क में दबिश दी। पुलिस ने वहां से एक कार को खोलकर उसके सामान को छिपाते हुए आरोपी आसिफ पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मुस्तफागढ़ी, कोतवाली देहात को दबोच लिया, जबकि दूसरा आरोपी इमरान फरार हो गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उक्त कार चोरी की है, जिसे बेचने के लिए उसके सामान को अलग-अलग कर दिया गया था। आरोपियों का इरादा धीरे-धीरे सामान बेचकर कार को ठिकाने लगाने का था। मंडी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नई मंडी चौकी प्रभारी ने बताया कि कार कहां से चोरी की गई थी, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें