फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज ने ली महिला की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झोलाछाप के इलाज ने ली महिला की जान
विज्ञापन

खानपुर। क्षेत्र के गांव कनौना में एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज में महिला की जान ले ली। महिला की मौत के बाद से परिजनों में डॉक्टर के प्रति आक्रोश व्याप्त है। वहीं पीड़ित परिजनों ने आरोपी डॉक्टर की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कनौना निवासी मल्लो पत्नी परमा (45 वर्ष) बीते 4 दिनों से बुखार से पीड़ित थी। बुखार आने से महिला का इलाज गांव निवासी एक झोलाछाप चिकित्सक से चल रहा था। चिकित्सक ने महिला को मलेरिया-टाइफाइड बताकर इलाज देना शुरू कर दिया। बुखार आने के तीन दिन बाद भी महिला की हालत और ज्यादा खराब हो गई। रविवार सुबह हालत बहुत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन गांव निवासी अप्रशिक्षित डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने बीपी बढ़ने की बात कहते हुए हाथ खड़े कर दिए और बुलंदशहर ले जाने की सलाह दी। परिजन महिला को बुलंदशहर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। इलाज के दौरान ही रविवार रात्रि महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होने पर परिजनों ने गांव निवासी अप्रशिक्षित डॉक्टर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि गांव निवासी अप्रशिक्षित चिकित्सक के अधिकार में महिला की मौत हुई है। मौत के बाद से ही परिजनों में शोक व्याप्त है। वही पीड़ित परिजन उच्च अधिकारियों से प्रशिक्षित चिकित्सक की शिकायत करने की बात कर रहे हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें