बुलंदशहर में 34 बंदी समेत 316 मिले नए संक्रमित, एक की मौत
बुलंदशहर। जनपद में बुधवार को 34 बंदी समेत 316 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही 205 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, एक संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में अब कुल केस 13,228 हो गए हैं। जिसमें अब तक 10,039 लोग ठीक हो चुके हैं और 138 लोगों की मौत हो चुकी हैं। शेष 3051 लोगों का होम आइसोलेट समेत विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है।
कोरोना से बचाव के लिए जनपद में विभिन्न केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चल रहा है। साथ ही लोगों को संक्त्रस्मण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूक किया जा रहा। इसके बावजूद जनपद में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ते जा रहे है। साथ ही समय से उपचार न मिलने या उपचार के अभाव में लोगों की मौत हो रही है। वहीं, जिला कारागार में 35 बंदियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बुलंदशहर क्षेत्र में 104, शिकारपुर में 41, खुर्जा में 33, डिबाई में 28, जहांगीराबाद व स्याना में 23-23, ऊंचागांव में 13, सिकंदराबाद व बीबीनगर में 9-9, पहासू में आठ, अनूपशहर व धरपा में सात-सात, लखावटी में छह, गुलावठी व अरनिया में दो-दो और दानपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि नए संक्त्रस्मित मरीजों में 257 होम आइसोलेट, 34 जिला कारागार में, 18 कोविड अस्पताल में भर्ती हैं और शेष का अन्य जगह उपचार चल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील है कि बाहरी जनपद से आने या किसी संक्त्रस्मित के संपर्क में आने पर अपनी ओर परिवार के सदस्यों की कोरोना जांच अवश्य कराए। साथ ही संक्रमण से बचने के लिए कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करें।
प्रतिदिन 2500 से अधिक लोगों की हो रही जांच
नोडल अधिकारी/एसीएमओ डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि प्रतिदिन 2500 से अधिक लोगों के सैम्पल लेकर जांच की जा रही है। इसमें 10 फीसदी से अधिक में संक्त्रस्मण की पुष्टि हो रही है। बताया कि बुधवार को 117 लोगों की आरटी-पीसीआर से ओर 199 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई है।
2922 लोगों ने लगवाया राहत का टीका
एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन का कार्य जनपद में लगातार चल रहा है। बुधवार को कोवैक्सीन ओर कोविशील्ड से टीकाकरण किया गया।
20 से अधिक केंद्रों पर 90 सेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान 2,922 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाया। बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के जो लोग टीकाकरण से वंचित चल रहे है वो टीका जरूर लगवा लें
मई में पांच दिनों में संक्रमण और टीकाकरण की स्थिति
तारीख संक्रमित मौत ठीक हुए टीकाकरण
एक मई 549 03 213 3,236
दो मई 209 00 133 अवकाश
तीन मई 295 01 285 3,257
चार मई 365 01 295 2,930
पांच मई 316 01 205 2,922
कुल 1,734 06 1,131 12,345