फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, अपहरण की आशंका
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी गत 25 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी के अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने मंगलवार शाम को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 25 अप्रैल को घर से बाजार सामान खरीदने के लिए गई थी। लेकिन, शाम तक भी नहीं लौटी।इसके बाद परिजनों को चिंता हुई तो किशोरी की तलाश शुरू की गई। नाते रिश्तेदारों व उसकी सहेलियों से भी परिजनों ने पूछताछ की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी को अगवा किया गया है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें