प्रधान प्रत्याशी और प्रत्याशी पति पर रिपोर्ट दर्ज
डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव दानपुर में मंगलवार को दो प्रधान प्रत्याशियों की ओर से चुनावी रैली का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और कोविड-19 व आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। मामले में डिबाई पुलिस ने प्रधान प्रत्याशी और प्रत्याशी पति समेत सैकड़ों लोगों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है।
उपनिरीक्षक रुस्तम सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि गांव डंपर में प्रधान पद प्रत्याशी नीलम देवी के पति सपा नेता हरीश लोधी क्षेत्र में भारी भीड़ के साथ रैली का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें कोविड के नियमों व आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। मामले में हरीश लोधी व उनके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। वहीं प्रधान प्रत्याशी विनय लोधी पुत्र कल्याण सिंह लोधी ने भी समर्थकों के साथ दानपुर में रैली का आयोजन किया। विनय लोधी व उनके समर्थकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है।