फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ता लेने के दौरान पीठासीन अधिकारी-एआरओ में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ता लेने के दौरान पीठासीन अधिकारी-एआरओ में मारपीट
विज्ञापन

डिबाई। क्षेत्र में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान बस्ता देने में देरी होने पर पीठासीन अधिकारी और एआरओ में कहासुनी हो गई। दोनों ओर से गालीगलौज के बाद हाथापाई और मारपीट भी हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। मौके पर मौजूद अन्य अधिकारियों ने मामला शांत कराया।
बुधवार को क्षेत्र के कुबेर इंटर कालेज में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा था। इस दौरान न्याय पंचायत रामघाट पर पोलिंग पार्टियों को बस्ता देने के दौरान खिड़की नंबर सात पर कुछ देरी हुई। इसके बाद एआरओ और पीठासीन अधिकारी के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि दोनों ओर से जमकर गालीगलौज के साथ ही मारपीट भी की गई। दोनों अधिकारियों में मारपीट की घटना से अफरातफरी मच गई। इसके चलते अन्य खिड़कियों पर बस्ता बांटने में देरी हो गई। मौके पर मौजूद तहसीलदार राजकुमार भाष्कर, बीडीओ आशीष पाल व अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनपुर बूथ नंबर 85 के पीठासीन अधिकारी हेमंत शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में बस्ता लेने के लिए दो घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। कर्मचारियों की संख्या अधिक और टेंट कम एरिया में लगाए जाने के कारण बड़ी संख्या में कर्मचारी धूप में बैठने के लिए मजबूर थे। इसके बाद भी अधिकारियों ने बस्ता वितरण में देरी की। वहीं, आरओ रोहित कुमार ने बताया कि हाथापाई की घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें