फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में लगातार दूसरे दिन छह की मौत, 122 और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर में लगातार दूसरे दिन छह की मौत, 122 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में बुधवार को भी कोरोना संक्रमित छह लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। कुल 122 लोग संक्रमित मिले और 179 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। जिले में 29 मार्च से अब तक कोरोना संक्रमण के कुल केस 11,017 हो गए हैं। इसमें 8,288 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके है और 118 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। शेष 2,611 लोगों का होम आइसोलेशन और कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बुधवार को बुलंदशहर तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक 56 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही जहांगीराबाद में 22, अनूपशहर में 14, गुलावठी-खुर्जा में सात-सात, सिकंदराबाद व बीबीनगर में पांच-पांच, लखावटी व स्याना में दो-दो और पहासू व शिकारपुर क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, खुर्जा स्थित जटिया एल-2 अस्पताल में मंगलवार रात को एक महिला समेत छह कोरोना संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

21 अप्रैल से मिले संक्रमित और मौत का आंकड़ा
तारीख संक्रमित मौत
21 अप्रैल 326 00
22 अप्रैल 299 01
23 अप्रैल 303 03
24 अप्रैल 256 02
25 अप्रैल 275 00
26 अप्रैल 436 04
27 अप्रैल 261 06
28 अप्रैल 122 06
कुल 2278 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें