फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में मिले 275 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए लाइन में लगे लोग। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बुलंदशहर में मिले 275 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा दस हजार के पार पहुंच गया है। रविवार को 275 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, 221 लोग ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए। जिले में संक्रमण के कुल केस अब 10,198 हो गए हैं। इसमें 7570 लोग ठीक हो चुके है और 102 लोगों की मौत हो चुकी है। शेष 2526 लोगों का होम आइसोलेट समेत कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते अप्रैल माह में लगातार संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन 100 से अधिक आ रही है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि रविवार को एंटीजन जांच में 131 और लैब पर भेजे गए आरटीपीसीआर जांच में 144 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें 230 लोगों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। शेष में बुलंदशहर के कोविड अस्पताल में 14, मेरठ में तीन, नोएडा में दोऔर हरियाणा, दिल्ली व हापुड़ के कोविड अस्पताल में एक-एक, अन्य जनपदों के कोविड अस्पताल में 15 और शेष आठ लोगों से संपर्क नहीं हो सका है। संबंधित को भी संपर्क होने के बाद कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें