फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर जिंदा जलाने की कोशिश

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महिला को बंधक बनाकर जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बालका में पुरानी रंजिश में दबंगों ने एक महिला को बंधक बनाकर उस पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले आई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव बालका निवासी आरती पत्नी योगेश शर्मा शुक्रवार को पति से जिला कारागार में मिलाई करने के लिए जा रही थी। इस दौरान ही गांव के तीन दबंगों ने महिला को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट करते एक बाग में खींचकर ले गए। यहां दबंगों ने महिला के हाथ पैरों को बांध दिया और उस पर पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। लेकिन माचिस न मिलने पर आरोपी पक्ष के लोग वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद महिला किसी तरह खुद बंधनमुक्त किया और 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले आई। पीड़ित महिला ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरुणा राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपी नानक, मुकेश और सोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें