फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरावत शराब कांड में दो प्रधान प्रत्याशी समेत छह गिरफ्तार

विज्ञापन
गुलावठी के ग्राम छपरावत में शराब पीने से हुई तीन लोगों की मौत के बाद गिरफ्तार आरोपी थाने में। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
छपरावत शराब कांड में दो प्रधान प्रत्याशी समेत छह गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव छपरावत में शराब पीने से हुई तीन लोगों की मौत के मामले में एक मृतक की पत्नी ने तीन प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रधान पद के दो प्रत्याशियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों के नाम जांच के दौरान प्रकाश में आए हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में देसी शराब व बीयर ठेके के सेल्समैन तथा प्रत्याशियों के समर्थक भी शामिल हैं।
गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव छपरावत में बुधवार तड़के पंचायत चुनाव में बांटी गई शराब पीने से गोपाल उर्फ नीटू (35) पुत्र ब्रहम सिंह, अमजद (26) पुत्र हबीब तथा लीलू (45) पुत्र वीरपाल की मौत हो गई थी। डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी भारती सिंह, सीएमओ डॉ.भवतोष शंखधर, एसडीएम आशीष कुमार, एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी तथा आबकारी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर महेंद्र सिंह ने छपरावत पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी। बुधवार देर रात मृतक गोपाल उर्फ नीटू की पत्नी अंजू ने प्रधान पद के तीन प्रत्याशियों बॉबी उर्फ वीरेंद्र, लहरी एवं मनोज के खिलाफ धारा 304, 188 एवं 171 बी एवं 171 ई के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच के दौरान कुछ लोगों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने दो प्रधान प्रत्याशियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों में प्रधान पद के प्रत्याशी बॉबी उर्फ वीरेंद्र, प्रत्याशी मनोज तथा समर्थक जितेंद्र, दीपक निवासीगण छपरावत, देसी शराब ठेके के सेल्समैन ब्रिजेश निवासी बैजना थाना दादो अलीगढ़, बीयर ठेके के सेल्समैन राकेश निवासी ग्राम हरचना गुलावठी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को सिरौधन पुलिया सिकंदराबाद रोड से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

वोट की लालच में पिलाई थी ज्यादा शराब
छपरावत निवासी मृतक गोपाल की पत्नी ने थाने में दी तहरीर में कहा कि प्रधान पद के प्रत्याशी उसके पति गोपाल एवं गांव निवासी अमजद को पंचायत चुनाव में वोट की लालच में अपने साथ ले गए और देसी शराब का अत्यधिक सेवन करा दिया। जिससे उसके पति की अस्पताल जाते समय तबीयत बिगड़ गई तथा रास्ते में दम तोड़ दिया। पता चला है कि अमजद की भी मौत हो गई। वहीं, देर शाम गांव निवासी लीलू पुत्र वीरपाल की भी मौत हो गई।
नामजद प्रत्याशी लहरी हुआ कोरोना संक्रमित
गुलावठी के ग्राम छपरावत में शराब पीने से हुई मौत के मामले में मृतक की पत्नी द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट प्रधान पद के प्रत्याशी लहरी को भी नामजद किया गया है। उक्त प्रत्याशी लहरी की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नामजद प्रत्याशी लहरी को खुर्जा के कोविड अस्पताल भेज दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राकेश चन्द्रा ने बताया कि लहरी को सांस लेने में दिक्कत थी। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है तथा लहरी को खुर्जा के कोविड अस्पताल भेज दिया गया है।
शराब के ठेके हुए बंद
छपरावत में तीन लोगों की मौत के बाद देसी शराब व बीयर ठेके के सेल्समैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद गांव के बाहर स्थित देसी व अंग्रेजी शराब के ठेके तथा बीयर का ठेका बृहस्पतिवार को बंद रहा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि दो मृतकों गोपाल एवं अमजद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में अत्यधिक शराब पीने से मौत होना आया है। बिसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। उसे जांच के लिए भिजवाया जाएगा। तीसरे मृतक लीलू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें