फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचल प्रशिक्षण केंद्र का ताला तोड़कर हजारों का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अचल प्रशिक्षण केंद्र का ताला तोड़कर हजारों का माल चोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित गांव भांसौली मार्ग स्थित स्वास्थ्य विभाग के अचल प्रशिक्षण केंद्र में बीते दिनों ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना के करीब दस दिन बाद घटना की तहरीर दी गई। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने दी तहरीर में बताया कि हाईवे पर भांसौली खुर्जा रोड स्थित अचल प्रशिक्षण केंद्र बना हुआ है। बीते 13 नवंबर को चोरों द्वारा अचल प्रशिक्षण केंद्र का ताला तोड़कर पुराना जैनरेटर का सामान, इनवर्टर एवं अन्य सामान चुरा लिया गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाली देहात पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें