फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान का शटर तोड़कर हजारों का माल किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफ की दुकान से हजारों का माल चोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक चरम पर है। बृहस्पतिवार देर रात चोरों ने नगर के लाल तालाब स्थित एक सराफ की दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेख सराय निवासी सतीश कुमार पुत्र मंगलसेन ने बताया कि उनकी लाल तालाब के निकट सराफ की दुकान है। उन्होंने बीते दिनों ही दुकान खोली है। पीड़ित का कहना है कि बृहस्पतिवार देर रात को वह दुकान बंद अपने घर आ गए थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे उन्हें चौकीदार ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। उन्होंने बताया कि चोर काउंटर में रखे करीब एक किलो चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए हैं। चोरों ने तिजोरी तोड़ने की कोशिश भी की थी। लेकिन, तिजोरी को तोड़ नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें