फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
दालमंडी स्थित एक दुकान में लगी आग के बाद जला पड़ा हुआ सामान। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
दुकान पर 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से लगी आग, लाखाें का नुकसान
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में दाल मंडी स्थित एक परचून की दुकान पर 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिरने से आग लग गई। जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये कीमत का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने मामले में बिजली विभाग व जल निगम के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
नगर के दाल मंडी निवासी प्रदीप कुमार गर्ग पुत्र स्व. गोपाल दास की दाल मंडी में ही परचून की दुकान है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम को दुकान बंद कर वह प्रतिदिन की तरह अपने घर चले गए थे। सुबह करीब तीन-चार बजे उन्हें किसी ने जानकारी दी कि उनकी दुकान में आग लग गई है। जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और पुलिस व दमकल को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब तीन-चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये कीमत का माल जलकर खाक हो गया था। पीड़ित ने बताया कि अनुमानित 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि दुकान के पास ही सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। देर रात सीवर लाइन की खुदाई के लिए जेसीबी कार्य कर रही थी। आरोप है कि इस दौरान जेसीब के पंजे से बिजली के तार खंभे सहित टूट कर दुकान पर गिर गए थे। जिस कारण आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर हैं तार और बिजली के खंभे
पीड़ित ने बताया कि पूर्व में भी वह विद्युत विभाग को पत्र लिखकर जर्जर हो चुके खंभों और तारों की मरम्मत की मांग कर चुके थे। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस कारण यह हादसा हुआ है। पीड़ित ने दोनों विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
कोट..
मामले में पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई है। उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - अरुणा राय, नगर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें