फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी के साथ मिलकर नाबालिग साली से किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
rape - फोटो : amarujala
विज्ञापन
साथी के साथ मिलकर नाबालिग साली से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

सिकंदराबाद । जीजा ने साथी के साथ मिलकर नाबालिग साली को अगवा कर तीन दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी किशोरी को रात में सिकंदराबाद में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपी जीजा और उसके साथी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला निवासी किशोरी ने बताया कि एक नवंबर की सुबह उसका जीजा दो लोगों के साथ उनके घर पर पहुंचा। बताया कि उसके जीजा ने अपने एक अन्य साथी के साथ उसे बलपूर्वक बाइक पर बैठा लिया। उसके विरोध के बाद के भी वह उसे अगवा कर ले गए और अपनी एक बाइक को उनके घर पर छोड़ दिया। जिसे उसके परिजनों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया कि शाम करीब चार बजे वह उसे ग्राम छतारी अपने रिश्तेदार के घर लेकर पहुंचे। जहां जीजा और उसके साथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दो नवंबर को वह उसे अपना गांव किसी रिश्तेदार के मकान पर लेकर पहुंचा। जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया। जहां पर जीजा और उसके साथी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। हालत बिगड़ने पर सोमवार की रात में करीब दो बजे वह उसे सिकंदराबाद में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता बड़ी मुश्किल से अपने घर पहुंची और परिवार के लोगों को आप बीती सुनाई। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताय कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें