फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज गोदाम पर भी करा सकेंगे किसान रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीज गोदाम पर भी करा सकेंगे किसान रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में प्रधानमंत्री मानधन योजना को सफल बनाने के लिए कृषि विभाग ने कमर कस ली है। साथ ही निर्णय लिया है कि किसान अब विभाग के बीज गोदाम पर भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। विभागीय अधिकारियोें और कर्मचारियों को भी 200-200 किसानों का रजिस्ट्रेशन करवाने का लक्ष्य दिया गया है।
बता दें कि योजना में किसानों का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) के माध्यम से शुरू कर दिया है। इस योजना में शामिल 18 से 40 साल तक के किसानों को 60 साल की आयु पूरी करने पर 3000 रुपए मासिक पेंशन मिलेगी। किसान की मृत्यु होने की स्थिति में उसकी पत्नी को 1500 रुपए की मासिक पेंशन मिलेगी। इसके लिए जनपद में पात्र किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है। इस योजना का जिला कृषि अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसका लाभ पात्र किसानों को देने के लिए जनपद में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके लिए सीएससी से लेकर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों तक की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। उन्होंने किसानों को यह भी अवगत करवाया कि उनका रजिस्ट्रेशन निशुल्क होगा। किसी भी किसान को अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए किसी को भी अवैध रूप से राशि नहीं देनी पड़ेगी। यदि कहीं पर किसी किसान से राशि की मांग करता है तो उसकी शिकायत उनसे करें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्य सीएससी के माध्यम से ही होगा। जबकि उनकी ओर से जनपद में संचालित 1126 सीएससी से किसानों के होने वाले रजिस्ट्रेशन का डाटा प्राप्त कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मिला 21600 किसानों का लक्ष्य
जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत प्रथम चरण में जनपद को 21600 किसानों का रजिस्ट्रेशन करवाने का लक्ष्य मिला है। यह लक्ष्य पूरा होने के बाद शेष पात्र किसानों के भी रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। इस योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष तक की आयु वाले किसानों को ही दिया जाएगा। इसके लिए किसान से प्रत्येक माह 55 रुपये से 200 रुपये तक का अंशदान प्राप्त किया जाएगा। यदि किसान यह अंशदान देने में देरी करता है या फिर सक्षम नहीं है तो यह राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मिलने वाली दो-दो हजार रुपये की किस्त से भी वसूल की जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें