फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली और गैस कनेक्शन वाले केरोसिन से होंगे वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली और गैस कनेक्शन वाले केरोसिन से होंगे वंचित
विज्ञापन

बुलंदशहर। अब वह दिन दूर नहीं जब बिजली और गैस कनेक्शन वाले राशन कार्ड धारकों को केरोसिन से वंचित रहना पड़ेगा। शासन से इस आशय का फरमान जारी हो गया है। जिला पूर्ति विभाग ने आदेश मिलने पर जनपद में सर्वे करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शासन ने खाद्य एवं रसद विभाग को आदेश जारी किया है कि बिजली और रसोई गैस कनेक्शन धारकों को चिन्हित कर केरोसिन वितरण की सूची से नाम काटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आदेश जारी किया है कि विभागीय अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर इसकी जांच करें। शासन के निर्देशों के बाद विभाग ने जनपद में सर्वे करने के लिए कमर कस ली है। इस आदेश का पालन करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बता दें कि जून माह तक जनपद में 1260 किलो लीटर केरोसिन की सप्लाई की जाती थी। जबकि जुलाई माह में केरोसिन की सप्लाई घटाकर 750 किलो लीटर कर दी थी। अब शासन ने बिजली और गैस कनेक्शन वालों को केरोसिन का वितरण न करने का आदेश दिया है। ऐसे में लगभग केरोसिन की सप्लाई बंद होने की कगार पर है। इसका कारण यह भी कि अब ऐसा ही कोई घर होगा, जहां पर बिजली कनेक्शन या फिर गैस कनेक्शन न हो। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि सौभाग्य योजना व उज्ज्वला योजना संचालित कर सरकार ने देश भर में बड़ी संख्या में लोगों को बिजली और रसोई गैस के कनेक्शन वितरित किए हैं। शासन का मानना है कि ऐसे में राशन कार्ड धारकों को अब केरोसिन की जरूरत नहीं है। इसको लेकर सर्वे शुरू किया जाएगा। इसके तहत बिजली और गैस कनेक्शन वालों को चिन्हित कर उनके नाम केरोसिन वितरण की सूची से काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें