फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
विज्ञापन

बुलंदशहर । नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला को घर में अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाले एक दबंग व्यक्ति ने छेड़छाड़ तथा विरोध करने मारपीट की। साथ ही उसके कानों के कुंडल भी छीन लिए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक दबंग व्यक्ति उनसे रंजिश रखता है। शुक्रवार शाम को वह अपने घर पर अकेली मौजूद थी। इस दौरान आरोपी घनश्याम व उसकी पत्नी पीड़िता के घर में घुस आए। आरोपी व्यक्ति ने पीड़िता के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही पीड़िता के कानों के कुंडल भी छीन लिए। पीड़िता के शोर मचाने पर अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद की बात सामने आ रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें