फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे दाम पर किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आधे दाम पर किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट आफ क्राप रेजीड्यू योजना से किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर कृषि यंत्र मिलेंगे। इसके लिए कृषि विभाग द्वारा किसानों का चयन किया जाएगा। किसान इस योजना का लाभ पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ले सकेंगे।
विज्ञापन

सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में पहल कर रही है। इसके लिए प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट आफ क्राप रेजीड्यू योजना का संचालन किया गया है। इस योजना से किसानों को विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्र 50 फीसदी अनुदान पर दिए जाएंगे। इन कृषि यंत्रों में फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम, हैपी सीडर, पैडी स्ट्रा चापर, श्रेडर मल्चर, कटर कम स्प्रेडर, हाईड्रोलिक रिवर्सेबूल, एमबी प्लाऊ, रोटरी स्लेशर एवं जीरोटिल सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल यंत्र आदि दिए जाएंगे। इन यंत्रों को पाने के लिए किसानों को एक लाख मूल्य तक का कृषि यंत्र लेने के लिए ढाई हजार रुपये और एक लाख से अधिक मूल्य का यंत्र लेने के लिए पांच हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट बनवाकर उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा कराना होगा। किसान का ड्राफ्ट मिलने पर उप कृषि निदेशक कार्यालय से किसानों को चयन पत्र दिया जाएगा। योजना के तहत चयनित किसानों को 30 दिनों के अंदर यंत्र क्रय करने के बाद बिल बाउचर आदि दस्तावेज उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा करना होगा। इसके बाद किसानों को सब्सिडी की राशि मिलेगी। उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी ने बताया कि इस योजना से कृषि यंत्रों पर मिलने वाला अनुदान किसानों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। इसके लिए जल्द ही उप कृषि निदेशक कार्यालय में एक कैंप भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें