फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के साथ नंदोई ने किया दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
rape - फोटो : amarujala
विज्ञापन
विवाहिता के साथ नंदोई ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के साथ उसके नंदोई ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले में जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व जेवर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपी ससुराली पीड़िता का उत्पीड़न कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि बीते दिनों वह अपनी ससुराल में अकेली मौजूद थी। इस दौरान उसका नंदोई उसके कमरे में घुस आया। आरोपी ने इस दौरान पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत अन्य ससुरालीजनों से की। इसके बाद आरोपी ससुरालीजनों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति, नंदोई समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें