आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव में रहने वाले पंकज ने ललित को अपनी ट्यूबवेल पर बुलाया था। वहां पर पंकज के पिता विजय भी मौजूद थे। रुपए के लेनदेन को लेकर पंकज और ललित दोनों के बीच विवाद हो गया। उसके बाद पंकज ने ललित पर तमंचे से फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली सिर पर और दो पेट में लगीं।
गोली मारकर आरोपी हो गया फरार
गोली की आवाज सुनकर अन्य लोग वहां पहुंच गए। आरोपी पंकज और विजय वहां से भाग गए। ग्रामीणों ने देखा कि ट्यूबेल के पास ललित मृत पड़ा था। सूचना पर क्षेत्राधिकारी और पुलिस अधीक्षक देहात भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम और फॉरेंसिक में जांच की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बुलंदशहर देहात के पुलिस अधीक्षक बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि ललित के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वही गांव में अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारण का पता किया जा रहा है। साथ ही आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।