बुलंदशहर के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद पर उनका नामांकन साजिश के तहत निरस्त कराने का आरोप लगाया है।
अपने आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन ने राजनीतिक दवाब में काम करते हुए मेरा नामांकन निरस्त कराया है। मैं दो बार विधायक रहा हूं और मुझे पता है कि नामांकन के दौरान क्या होना चाहिए और क्या नहीं।
सपा से टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़कर शिवसेना से चुनाव लड़ने का दम भरने वाले डिबाई के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित का नामांकन निरस्त हो गया था।