फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस की राह देखती रही पुलिस, घायल ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस की राह देखती रही पुलिस, घायल ने तोड़ा दम
विज्ञापन

सिकंदराबाद। निजामपुर के पास मंगलवार की रात छुट्टा पशु से टकराकर गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मौत पर परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन अपनी कार से लेकर जाने की बिनती करने के बाद भी पुलिस एंबुलेंस का इंतजार करती रही। परिजनों का कहना है कि यदि समय से उपचार मिल जाता तो शायद उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन

गुलावठी रोड जैनब पैलेस निवासी नाजिम पुत्र शफीक ने बताया कि उसके पिता शफीक (45) पुत्र मोहम्मद उस्मान की बिलासपुर में जाली गेट बनाने की दुकान थी। मंगलवार की रात वह दुकान बंद करने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे। करीब 11 बजे निजामपुर के पास उनकी बाइक के सामने अचानक छुट्टा पशु आ गया। बाइक के छुट्टा पशु से टकराने के कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि अधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को सिपुर्द-ए-खाक कर दिया। उधर, मृतक के पुत्र ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हादसे में उनके पिता के गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें समय से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। सूचना पर वह भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक पिता घायल अवस्था में घटना स्थल पर ही पड़े थे। उन्होंने पिता को अपनी कार से अस्पताल ले जाने के लिए कहा तो पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस के पहुंचने की बात कहते हुए ले जाने से मना कर दिया। मौके पर पहुुंचे अधिकारी ने उन्हें घायल पिता को अपनी कार से अस्पताल ले जाने की अनुमति दी। जब वह पिता को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे तो देर हो चुकी थी, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना कि है कि यदि पिता को समय से उपचार मिल जाता तो शायद उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन

परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। परिजनों की सहमति पर शव को बिना पोस्टमार्टम की कार्रवाई के ही उनके सुपुर्द कर दिया गया।
- सुभाषचंद, एसआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें