फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में पहुंची पुलिस को देख भागे दूल्हा और पिता

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शादी में पहुंची पुलिस को देख भागे दूल्हा और पिता
विज्ञापन

डिबाई। जिसे सात फेरों का न मतलब पता, न शादी की रस्मों से उसका कोई सरोकार... उस नाबालिग बच्ची की बुधवार को बरात पहुंची और कुछ रस्में भी पूरी कर दी गईं। लेकिन, इस दौरान किसी ने पुलिस को नाबालिग की शादी की सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचते ही दूल्हा और उसके पिता रफूचक्कर हो गए। इस पर पुलिस ने बरात को बैरंग ही बिना दुल्हन के विदा कर दिया। हालांकि, मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दौलतपुर चौकी क्षेत्र निवासी महज 14 वर्षीय बच्ची का उसके परिजनों ने बीते दिनों खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से रिश्ता तय किया था। सभी रस्में बीते दिनों पूरी होने के बाद बुधवार सुबह उसकी बरात भी गांव पहुंची थी। बताया गया कि दोपहर तक शादी की कुछ रस्में भी दूल्हा-दुल्हन पक्ष की ओर से पूरी कर दी गई थीं। इस दौरान गांव निवासी किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन पर नाबालिग का विवाह किए जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही दौलतपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपी दूल्हा व उसका पिता बिना किसी को जानकारी दिए वहां से रफूचक्कर हो गए। जबकि, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बरातियों आदि से पूछताछ की। साथ ही कुछ देर बाद पुलिस ने बारात को भी बिना दुल्हन के विदा कर दिया। हालांकि, पुलिस ने मामले में अभी तक कोई लिखित कार्रवाई नहीं की है। कोतवाली निरीक्षक अखिलेश गौड़ ने बताया कि दौलतपुर चौकी क्षेत्र में नाबालिग की शादी किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन, आरोपी दूल्हा व उसका पिता वहां से भाग निकले। दुल्हन को विदा नहीं होने दिया गया है। साथ ही बारात को बैरंग लौटा दिया है। लिखित शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें