फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्बानी का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्बानी का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कुर्बानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने पर पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सावन का अंतिम सोमवार और बकरीद के साथ पड़ने पर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। रविवार को एसडीएम, सीओ ने क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक कर त्योहार को शांति पूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
सीओ राघवेंद्र मिश्रा ने बैठक में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सावन का अंतिम सोमवार, बकरीद के एक दिन होने पर हमें एक दूसरे के भावना का ख्याल रखना है। कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया जाएगा जिससे किसी दूसरे की भावना आहत हो। कहा कि कुर्बानी को खुले स्थान पर नहीं किया जाएगा। पशु के अवशेष को रास्ते में नहीं फेंका जाए, ना ही नालियों में बहाया जाए। पशु के अवशेष को पालिका के वाहन के कूड़ा उठाने वाले वाहन में ही डाला जाए। कुर्बानी करते हुए साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि खुले में कुर्बानी करते पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही कुर्बानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने पर पुलिस आरोपी के साथ सख्ती से निपटेगी। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष पिंकी बोहरा, रामकुमार गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, धनश्याम सैनी, रफीकुद्दीन पहलवान, डा.मिक्की, प्रधान मेकी, संजय यादव समेत नगर व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बकरीद के दिन बाडे़ में रहेंगे पशु
सिकंदराबाद। बकरीद के अवसर पर नगर के पशुपालकों को अपने पशुओं को बाड़े में रखने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ ने बताया कि नमाजियों की सुविधा के लिए सभी पशुपालकों को बकरीद के अवसर पर पशुओं को नहीं खोलने और बाड़े में रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें