फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में 2.80 लाख का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में 2.80 लाख का गबन
विज्ञापन

बुलंदशहर। तहसील खुर्जा की ग्राम पंचायत अरनिया खुर्द में बने अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में करीब 2.80 रुपये के गबन का खुलासा हुआ है। मामले में तत्कालीन ग्राम सचिव द्वारा राशि गबन किए जाने की बात सामने आई है। विभाग ने तत्कालीन ग्राम सचिव को नोटिस जारी कर 15 दिन में अपना पक्ष रखने और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस का निर्धारित समय पर जवाब न मिलने पर एफआईआर दर्ज करवाने की चेतावनी दी है।
जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि वर्ष 2015-16 में ग्राम पंचायत अरनिया खुर्द में अंत्येष्टि स्थल बनाने के लिए 13 लाख 23 हजार रुपये की धनराशि प्राप्त हुई थी। उस समय गांव के ग्राम सचिव नंद किशोर तैनात थे। इसी ग्राम पंचायत निवासी ओमराज सिंह चौहान आदि ने शपथ पत्र के साथ शिकायत दी थी कि अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए जारी की गई राशि में गबन किया गया है। आरोप लगाया कि यह राशि तत्कालीन ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव ने गबन की है। शिकायत की जांच पर दो लाख 79 हजार 290 रुपये की राशि गबन करने का मामला उजागर हुआ। इस पर तत्कालीन ग्राम सचिव नंद किशोर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन का समय अपना पक्ष रखने और साक्ष्य आदि प्रस्तुत करने के लिए दिया गया है। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें इस मामले में दोषी मानते हुए पंचायत राज अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
18 बार में निकाली गबन की गई राशि
डीपीआरओ ने बताया कि तत्कालीन ग्राम सचिव ने जो राशि गबन की है, उस राशि को ग्राम पंचायत के बैंक खाते से 18 बार निकाला गया। यह राशि सबसे पहले आठ मार्च 2015 को निकाली गई थी। इस दौरान 98 हजार की राशि निकली गई थी। इसके बाद कभी आठ हजार तो कभी दो और कभी तीन हजार अलग-अलग मदों में निकाली गई। आखिर में 13 मार्च 2019 को पांच हजार रुपये की राशि निकाली गई थी। जबकि इस राशि का कहीं प्रयोग नहीं किया गया। इससे साफ साबित हो रहा है कि इस राशि का गबन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें