फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मीट व्यापारी के घर दूसरे दिन भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मांस व्यापारी के घर दूसरे दिन भी जारी रही कार्रवाई
विज्ञापन

खानपुर। मांस व्यापारी के घर पर आयकर विभाग की टीम लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई में जुटी रही। बताया जा रहा है कि कई बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज समेत आयकर चोरी के अहम सबूत टीम को मिले हैं। जिसके चलते बृहस्पतिवार को भी टीम की जांच जारी रहने की संभावना है। बुधवार को एक कार में तीन और अधिकारियों की टीम मौके पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची।
मंगलवार सुबह करीब दस बजे मांस कारोबारी अब्दुल हकीम के घर पर दो गाड़ियों में आयकर विभाग के आठ अधिकारियों की टीम जांच के लिए पहुंची थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर घर में मौजूद लोगों के बाहर जाने पर रोक लगा दी और कार्रवाई के बाद कोई व्यक्ति भी अंदर नहीं गया। इसके साथ ही टीम के साथ आए सीआरपीएफ के जवानों को सुरक्षा के लिए घर के बाहर तैनात कर दिया गया। मंगलवार सुबह दस बजे के बाद से टीम बुधवार देर रात तक लगातार जांच करने में जुटी हुई है। दावा किया जा रहा है कि अब्दुल हकीम का दामाद मुंबई में बड़ा मांस कारोबारी है, जिसके प्रतिष्ठानों पर आयकर चोरी के मामले में आयकर विभाग की हरियाणा और मुंबई की टीम लंबे समय से जांच कर रही थी। मुंबई में दामाद के घर से अब्दुल हकीम के घर और अब्दुल हकीम के बेटे के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद आयकर विभाग की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। चर्चा है कि अब्दुल हकीम के घर से उसके और उसके बेटे के साथ अन्य रिश्तेदारों व परिजनों के नाम से खरीदी गई संपत्ति, जमीन आदि के बारे में भी जानकारी मिली है, लेकिन उक्त लोगों की आय अधिक न होने के कारण टीम इन दस्तावेजों, जमीन खरीद की धनराशि के बारे में जांच कर रही है कि कहीं अब्दुल हकीम के दामाद ने कर चोरी कर तो रिश्तेदारों के नाम से संपत्ति नहीं खरीदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जांच के लिए पहुंची तीन सदस्यीय टीम
दो टीमों के अलावा बुधवार को एक गाड़ी में तीन अधिकारियों की टीम अब्दुल हकीम के घर पर जांच के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने प्रकरण के बारे में अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया था, जिसके बाद दिल्ली से तीन और अधिकारी जांच के लिए भेजे गए हैं। अब्दुल हकीम के बेटे के साथ कई अन्य रिश्तेदारों के बैंक खाते से भी संदिग्ध लेनदेन हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें