फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट सेवा केंद्र बदहाल, आवेदक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट सेवा केंद्र बदहाल, आवेदक परेशान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में पिछले 60 दिन से पासपोर्ट सेवा केंद्र बंद चला आ रहा है। ऑनलाइन आवेदन के दौरान बुलंदशहर का पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं खुलने से समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर के प्रधान डाकघर में खुले पासपोर्ट सेवा केंद्र पर 12 दिसंबर को राउटर खराब हो गया था। उसके सही न होने के कारण पिछले काफी समय से आवेदकों को बैरंग लौटना पड़ रहा था। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से कोई कर्मी भी अभी तक नहीं आया है। पासपोर्ट आवेदन करने वाले आवेदक नवीन कुमार ने बताया कि पिछले काफी समय से आवेदन कर रहा हूं। बुलंदशहर के लिए नॉट अवलेवल दिखा रहा है। कब खुलेगा इसकी भी कोई सही जानकारी नहीं दे रहा है। डाक अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि पासपोर्ट सेवा केंद्र पर खराब चल रहा राउटर सही हो गया है। ऑनलाइन लिंक न खुलने की जानकारी नहीं है। यदि आवेदन के दौरान कोई परेशानी आ रही है तो जल्द सही करवा दिया जाएगा। क्षेत्रीय कार्यालय से कर्मी के आने पर सुविधा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें