फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फरार बाल बंदी पकड़े, एक ने किया सरेंडर

विज्ञापन
राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) बुलंदशहर। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
दो फरार बाल बंदी पकड़े, एक ने किया सरेंडर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला राजकीय संप्रेक्षण गृह (बच्चा जेल) से सोमवार तड़के फरार हुए पांच बाल बंदियों में से दो को पुलिस ने मंगलवार को फिर पकड़ लिया। जबकि तीसरे ने खुद ही संप्रेक्षण गृह पहुंचकर सरेंडर कर दिया। एक बाल बंदी को डिबाई थाना क्षेत्र और दूसरे बाल बंदी को पहासू क्षेत्र से पकड़ा गया है। बाल बंदियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि जिला राजकीय संप्रेक्षण गृह में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता था। इससे परेशान होकर उन्होंने भागने की योजना बनाई। पुलिस दो अन्य फरार बाल बंदियों की तलाश में दबिश दे रही है।
सदर तहसील रोड स्थित जिला राजकीय संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के पांच बाल बंदी पुलिस टीम को चकमा देकर चाबी से चैनल का गेट खोलकर फरार हो गए थे। फरार हुए बाल बंदियों में से दो का छतारी, एक का शिकारपुर, एक का पहासू और एक का बाबूगढ़ क्षेत्र की पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में चालान किया गया था। बाल बंदियों के फरार होने की सूचना पर डीएम और एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई। एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात तीन सिपाहियों सुभाष धामा, राहुल बंसल और सचिन कुमार को निलंबित करते हुए फरार बाल बंदियों की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया था।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में राजकीय संप्रेक्षण गृह के सहायक अधीक्षक रतन सिंह वर्मा ने मामले में नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया है कि पुलिस वालों की लापरवाही के कारण ही किशोर भागे। उस दौरान सुरक्षा में कांस्टेबल सुभाष धामा, सचिन कुमार एवं राहुल बंसल, होमगार्ड जोगेंद्र सिंह, दिनेश कुमार और संस्था कार्मिक प्रकाश चंद निषाद, केयरटेकर शील रतन तैनात थे। नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ लापरवाही बरतने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी संतोष कुमार सिंह : दो बाल अपचारियों के आरोपों की जांच कराई जाएगी। मामले में यदि कोई और भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें