फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने साढ़े चार घंटे की कांग्रेस नेता भाटी के घर में छानबीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई ने साढ़े चार घंटे की कांग्रेस नेता भाटी के घर में छानबीन
विज्ञापन

बुलंदशहर। लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट घोटाले की जांच के संबंध में सीबीआई की चार सदस्यीय टीम ने सोमवार को कांग्रेस नेता राकेश भाटी के प्रीत विहार स्थिति घर में चार घंटे तक छानबीन की। टीम ने घर में घुसते ही सबके मोबाइल कब्जे में लेकर दरवाजे बंद कर लिए। दोपहर डेढ़ बजे टीम बाहर निकली तो हाथों में बंद लिफाफे थे। बताया जा रहा है कि इनमें भाटी के बैंक खातोें की डिटेल और ठेके से जुड़े कुछ अन्य अहम दस्तावेज थे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सदस्य राकेश भाटी सरकारी विभागों के ठेकेदार भी हैं। सपा सरकार के कार्यकाल में उन्होंने लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट में कार्य किया था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे रिवर फ्रंट घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की चार सदस्यीय टीम ठेकेदार राकेश भाटी के घर पहुंची। टीम ने एक बजे तक न किसी को बाहर आने दिया। कुछ लोगों ने कांग्रेस नेता के घर का गेट भी खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई परिजन बाहर नहीं आया। सीबीआई के छापे की जानकारी मिलने पर राकेश भाटी के पड़ोसी बाहर एकत्र हो गए। सीबीआई टीम बिना किसी से बातचीत किए कार में सवार होकर रवाना हो गई। बंद लिफाफे में क्या दस्तावेज थे, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, कांग्रेस नेता का कहना है कि लिफाफे में गोमती रिवर फ्रंट पर काम करने के दौरान के दस्तावेज हैं। जिन्हें टीम अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाटी ने कहा - जिले के 15 लोगों ने काम किया, छापा सिर्फ मेरे घर क्यों
कांग्रेस नेता व ठेकेदार राकेश भाटी ने टीम के जाने के बाद कहा कि करीब चार वर्ष पूर्व जो मामला दर्ज किया गया, आखिर उसमें अचानक सीबीआई से छापा क्यों डलवाया गया। उन्होंने कहा कि वह सिकंदराबाद क्षेत्र में राजनीतिक रुप से अपनी पहचान बना रहे हैं, यह उस छवि को धूमिल करने की कोशिश है। भाटी ने कहा कि गोमती रिवर फ्रंट में जनपद के करीब 15 लोगों ने काम किया था। लेकिन, अकेले उन्हें ही निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने इसे 2020 के चुनाव के पहले दबाव की राजनीतिक साजिश बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें