फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर बेची उर्वरक तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर बेची उर्वरक तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। रबी की फसल का सीजन पूरा होने के साथ ही अब खरीफ की फसल का सीजन शुरू हो गया है। किसान उर्वरक लेने के लिए दुकान पर भी पहुंचने लगे हैं। उर्वरक के दामों में भिन्नता के चलते कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वह उर्वरक की बोरी पर अंकित मूल्य पर ही खरीद करें। यदि कोई अधिक दाम पर उर्वरक बेचेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर जनपद कृषि प्रधान जनपदों में शामिल हैं। यहां के किसान समय पर खेती करते हैं। खरीफ की फसल बोने के लिए किसानों को उर्वरक की जरूरत होगी। इसलिए किसान बोरी पर प्रिंट रेट पर ही खाद खरीदें। उर्वरक विक्रेता किसानों को उनके आधार कार्ड और जोत बही के अनुसार पॉश मशीन से ही उर्वरक की बिक्री करें। साथ ही बोरे पर अंकित प्रिंट दर की रसीद भी संबंधित किसान को उपलब्ध करवाएं। अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि किसी उर्वरक विक्रेता की ओर से अधिक दर पर या पुराने दर वाली उर्वरक को अधिक रेट पर बेचता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फुटकर उर्वरक विक्रेताओं से आने वाले प्रत्येक किसान या अन्य व्यक्ति का ब्योरा स्टाक व बिक्री रजिस्टर बनाकर उसमें दर्ज करें। रजिस्टर में किसानों का नाम, पता, नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करेंगे। उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की शिकायत को नजरंदाज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें