फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए दो गुने वाहन किए जाएंगे अधिग्रहीत

विज्ञापन
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए दो गुने वाहन किए जाएंगे अधिग्रहीत
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के लिए कर्मचारियों की संख्या के दोगुना वाहनों का इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से एआरटीओ को अधिक वाहनों के अधिग्रहण के निर्देश जारी कर दिए हैं। ताकि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन किया जा सके।
29 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में एआरटीओ द्वारा पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया जाना है। कोविड गाइडलाइन के मुताबिक एक वाहन में क्षमता के सापेक्ष आधे कर्मचारियों को ही लेकर गंतव्य तक भेजा जाएगा, जिससे कोविड गाइडलाइन का पालन हो सकेगा।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को लगाना होगा मास्क
पोलिंग पार्टियों को रवानगी के दौरान मास्क का प्रयोग करना होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को अवगत करा दिया था। यदि कोई भी कर्मचारी बिना मास्क लगाए सफर करता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। दूसरी ओर यदि किसी कर्मचारी की तबीयत खराब होती है तो संबंधित को निर्वाचन अधिकारी को लिखित में अवगत कराना होगा।
स्कूलों की छुट्टियां होने से नहीं होगी अधिग्रहण में परेशानी
कोविड महामारी के कारण फिलहाल जिले के हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों के साथ अन्य स्कूलों में पूरी तरह से अवकाश किया हुआ है। बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। ऐसे में स्कूलों के वाहनों के अधिग्रहण के दौरान एआरटीओ को अधिक परेशानी नहीं होगी। जबकि वाहनों का भी पर्याप्त सं या में अधिग्रहण किया जा सकेगा।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट व रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत चुनाव जगदंबा सिंह = कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इसके लिए एआरटीओ को अधिक सं या में वाहनों का अधिग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें