फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में वाहन न देने पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में वाहन न देने पर होगी एफआईआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए करीब 2500 वाहनों का अधिग्रहण किया जाना है। अधिग्रहण का नोटिस मिलने के बाद तीन वाहन स्वामियों द्वारा वाहन उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई है। जिसे डीएम द्वारा निरस्त करते हुए निर्धारित समय पर वाहन उपलब्ध न कराने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को बूथ पर छोड़ने के लिए भारी एवं हल्के वाहनों को अधिग्रहण करने का नोटिस जारी किया जा चुका है। काजमपुर देवली स्थित एक स्कूल, सिकंदराबाद निवासी एक व्यक्ति और शिकारपुर निवासी एक व्यक्ति ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वाहन उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई। साथ ही प्रार्थना पत्र दिया। जिसे डीएम द्वारा निरस्त करते हुए समय पर वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बताया कि सभी वाहनों को 26 अप्रैल में बुलाया गया है। निर्धारित स्थान और समय पर वाहन उपलब्ध न कराने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें