फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेसर न हटाने पर हुए विवाद में सूआ घोंपकर की युवक की हत्या

विज्ञापन
जहांगीराबाद में जाम लगाते मृतक उमेश परिजन। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
थ्रेसर न हटाने पर हुए विवाद में सूआ घोंपकर की युवक की हत्या
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित चंादौक दोराहा व गांव जटवाई के बीच खेतों में सोमवार देर शाम दो खेत मालिकों के परिजनों में थ्रेसर हटाने को लेकर हुए विवाद में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक की बर्फ काटने वाले सूआ से प्रहार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं मृतक के भाई व मां को भी पीटा। घटना की सूचना पर देर रात प्रभारी एसएसपी व एसपी सिटी कई थानों की फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी ली।
सोमवार देर शाम नगर के मोहल्ला लोधान निवासी लवकुश चांदौक दोराहे के पास अपने खेत पर मौजूद था। उसी समय उसके खेत के सामने उमेश थ्रेसिंग मशीन से गेहूं निकलवा रहा था। पुलिस के मुताबिक गेहूं निकलते समय मशीन से उठने वाली गर्द उसके खेत में आ रही थी। इससे उसकी खीरे की फसल को नुकसान हो रहा था। उसने मशीन का मुंह घुमाने के लिए उमेश से कहा। इस बात से गुस्साए उमेश ने लवकुश के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही लवकुश का भाई उमेश व उसकी मां नेमवती भी खेत पर पहुंच गए और मशीन का मुंह घुमाने के लिए कहा। बात बढ़ने पर उमेश, उसके भाई पंकज व पिता तेजपाल उर्फ तिलकी ने लाठी डंडों से लवकुश के परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उमेश (27) पुत्र महेंद्र पर बर्फ तोड़ने के सुए से प्रहार करने शुरू कर दिए। शोर सुनकर सड़क से गुजर रहे राहगीरों जब मौके पर पहुंचे तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। राहगीरों की मदद से परिजन उमेश को नगर के सरकारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर नरसेना, अहार, औरंगाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित के भाई ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपते हुए स्थानीय कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी जहांगीराबाद राजीव सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने नामजद तेजवीर उर्फ तिलकी, पिंकी पत्नी उमेश व उमेश पुत्र तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज होने पर लगाया जाम
युवक की हत्या के मामले में पुलिस शुरू से ही धाराओं में खेल करने की फिराक में लग गई थी। पुलिस ने सोमवार की देर रात ही हत्या का मुकदमा गैर इरादतन हत्या की धाराओं में दर्ज किया था। जिसकी जानकारी परिजनों को मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद हुई। पुलिस की इस कार्रवाई से गुस्साए मृतक के परिजनों ने मंगलवार की सुबह बुलंदशहर-जहांगीराबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। कई घंटे बाद पुलिस अधिकरियों द्वारा परिजनों की मांग मानने के बाद ही जाम खोला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें