फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात मऊखेड़ा फाटक के निकट मुठभेड़ के बाद एक महिला समेत तीन शातिर चोरों को दबोच लिया है। साथ ही आरोपियाें के पास से अवैध असलाह, सोने-चांदी के करीब 15 लाख रुपये की कीमत के जेवर और 2.45 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपियों ने क्षेत्र में बीते कई दिनों से आतंक मचाया हुआ था। आरोपी बंद मकान, दुकान और कार्यालयों में वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि बुधवार रात नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रही थे। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि नगर क्षेत्र में विभिन्न चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के कुछ सदस्य एक कार से मऊखेड़ा फाटक की ओर से मेरठ की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चेकिंग शुरू की। देर रात एक कार को रुकने का इशारा किया तो कार में अगली दो सीटों पर बैठे आरोपियाें ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोका और एक महिला समेत तीन आरोपियों को कार से दबोच लिया। जिनकी शिनाख्त विकास जाटव, उसकी पत्नी वर्षा निवासीगण मोहल्ला ज्ञान लोक कॉलोनी कोतवाली नगर और अंकित जाटव पुत्र लाल सिंह निवासी गांव सैदपुर थाना बीबीनगर के रूप में हुई। साथ ही कार से पुलिस ने 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और करीब 2.45 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त नकदी और जेवर नगर क्षेत्र में एक चिकित्सक के घर, आईसीआईसीआई बैंक के ऊपर स्थित एक बीमा कंपनी और अन्य स्थानों पर की गई चोरी का माल है। आरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध असलहे भी बरामद किए हैं। साथ ही आरोपियों ने बताया कि वह वर्षा को अपने साथ इसलिए रखते थे, जिससे कि रात में चोरी के बाद जब वह कार से निकलते थे तो महिला देखकर पुलिस चेकिंग में थोड़ी नरमी बरतती थी। एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें