फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-91 पर तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-नौ निवासी 40 वर्षीय प्रकाश चंद पुत्र किशन लाल शनिवार को बाइक से बुलंदशहर आए थे। बताया गया कि दोपहर करीब 2.30 बजे वह हाईवे पर खुर्जा बाईपास के पास पहुंचे। इस दौरान तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर परिजनों को सूचित किया। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। देर शाम तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें