फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से पैसे निकलवाने का झांसा दे महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से पैसे निकलवाने का झांसा दे महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को बैंक से पैसे निकालने के बहाने आरोपी साथ ले गया। उसने महिला को जूस में नशीला पदार्थ पिला दिया और फ्लैट में ले जाकर दुष्कर्म किया। देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार शाम तहरीर दी। उसने बताया कि उसका बुलंदशहर स्थित एक बैंक में खाता है। गत 17 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे वह गांव से बुलंदशहर स्थित बैंक से रुपये निकालने के लिए जा रही थी। जब वह अनूपशहर अड्डे के पांच पहुंची तो गांव के ही रिजवान ने उसे रास्ते में रोक लिया। उसने कहा कि व उसे छोड़ देगा और बैंक से रुपये निकलवा देगा। आरोपी ने उसे रास्ते में गन्ने का जूस पिलाया। जिससे वह बेसुध होने लगी। इसके बाद आरोपी उसे 40 फुटा रोड स्थित कांशीराम आवास के एक फ्लैट में ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। बाद में शिकायत करने पर हत्या की धमकी देते हुए अनूपशहर अड्डे पर छोड़ कर चला गया। पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के बाद घर भेज दिया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

आरोपी रिजवान के परिजन व दर्जनों ग्रामीण शनिवार दोपहर को एसएसपी दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि रिजवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला व उसकी ननद आए दिन गांव के नवयुवकों को झूठे मुकदमे में फंसाकर रुपये ऐंठती हैं। पूर्व में भी वह इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुकी हैं। रिजवान बुलंदशहर गया ही नहीं था। वह मजदूरी पर अन्य लोगों के साथ गया हुआ था।
विज्ञापन

सीओ सिटी संग्राम सिंह = मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक रिजवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। जल्दी उसके बयान न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें