फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही पर प्रधानाध्यापक को किया निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। लापरवाही के आरोप में एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए ने यह कार्रवाई क्षेत्र के एबीएसए की रिपोर्ट मिलने पर की है। साथ ही निलंबित प्रधानाध्यापक को दूसरे स्कूल में अटैच कर दिया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि ब्लॉक अगौता क्षेत्र के एबीएसए की रिपोर्ट मिली थी कि क्षेत्र के गांव अकबरपुर रैना स्थित प्राथमिक विद्यालय का प्रधानाध्यापक शिक्षण कार्य में लापरवाही बरत रहा है। कायाकल्प जैसे महत्वपूर्ण कार्य में ध्यान नहीं दे रहा और विद्यालय भी समय से पूर्व छोड़कर चला जाता है। एबीएसए ने अपनी रिपोर्ट के साथ प्रधान अध्यापक को निलंबित करने की भी संस्तुति की थी। प्रधानाध्यापक साबिर खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसकी आगामी जांच के लिए एबीएसए पहासू को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है। निलंबन के साथ प्रधानाध्यापक साबिर खान को प्राथमिक विद्यालय अनहेड़ा में संबद्ध कर दिया है। बीएसए ने शिक्षकों को चेतावनी दी है कि इस तरह की लापरवाही किसी भी शिक्षक की नहीं चलने दी जाएगी। इस तरह की लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर निश्चित कार्रवाई होगी। शिक्षकों को पहले ही निर्देशित किया जा चुका है कि वह समय पर स्कूल पहुंचेेंगे और समय से पूर्व स्कूल नहीं छोड़ेंगे। अवकाश के लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस आवेदन के बाद ही ऑनलाइन अवकाश की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। बिना ऑनलाइन आवेदन के किसी भी शिक्षक को अवकाश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें